न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 20 Apr 2021 10:06 PM IST
ख़बर सुनें
ख़बर सुनें
मंगलौर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी व्यक्ति का दस वर्षीय बेटा दिव्यांग है। सोमवार शाम बच्चे की मां घर के बाहर खड़ी थी। इस बीच एक युवक आया। आरोप है कि उसने बच्चे की दिव्यांगता ठीक करने का दावा किया। बच्चे की मां उसके झांसे में आ गई और उपचार करवाने के लिए राजी हो गई। आरोप है कि युवक ने बच्चे का उपचार करने के नाम पर उसका पेट कई बार जोर से दबा दिया। इतना ही नहीं उसका प्राइवेट पार्ट भी पकड़कर जोर से दबाया। इसके बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ गई। शोर मचाने पर युवक मौके से फरार हो गया।
परिजन उसे पास के ही एक निजी डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने बच्चे का उपचार करने के बाद घर भेज दिया। बताया जा रहा है कि घर पहुंचने के कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं, पुलिस घर पहुंची और जानकारी ली। पुलिस ने युवक की आसपास तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। चौकी प्रभारी नरेश कुमार गंगवार ने बताया कि बच्चे के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि युवक को मंगलवार को रुड़की से हिरासत में लिया गया है। युवक भी मानसिक रूप से कमजोर लग रहा है। उसके परिजनों की जानकारी जुटाई जा रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
वीडियो से पकड़ में आया युवक
बताया जा रहा है कि बच्चे का उपचार करने से पहले युवक डांस कर रहा था। इस बीच कुछ बच्चों ने मोबाइल से वीडियो बना लिया। पुलिस ने जब आसपास के लोगों से युवक की जानकारी ली तो बच्चों ने वीडियो उपलब्ध कराई। इसके बाद पुलिस ने युवक की तलाश की। मंगलवार दोपहर पुलिस ने युवक को रुड़की से पकड़ लिया। इस दौरान युवक ने हंगामा शुरू कर दिया, जिस पर पुलिस उसे सिविल लाइंस कोतवाली लेकर पहुंची। यहां हवालात में बंद होने करने पर भी उसने हंगामा किया। साथ ही दरवाजे तोड़ने की कोशिश की। पुलिस ने किसी तरह युवक को शांत किया।