Election 2024: 13 अप्रैल को उत्तराखंड आएंगी प्रियंका गांधी, रामनगर और रुड़की में होगी चुनावी रैली

Must Read

राम राज्य के लिए इंतजार नहीं बल्कि प्रयास करने होंगे

प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्‍वविद्यालय की अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक वक्ता राजयोगिनी बीके शिवानी ने कहा कि हम परिस्थितियों के...


प्रियंका गांधी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


कांग्रेस की स्टार प्रचारक और पार्टी राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की 13 अप्रैल को गढ़वाल संसदीय क्षेत्र के रामनगर और हरिद्वार सीट के रुड़की में चुनावी रैली होगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने रैली की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

चुनावी घोषणा के बाद कांग्रेस की यह पहली चुनावी रैली होगी। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने बताया, 13 अप्रैल को राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की चुनावी जनसभा का कार्यक्रम तय हो गया है। गढ़वाल सीट के रामनगर में पार्टी प्रत्याशी गणेश गोदियाल के लिए वोट मांगेंगी। इसी दिन हरिद्वार सीट के रुड़की में चुनावी जनसभा में पार्टी प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह के लिए प्रचार करेंगी।

Election 2024: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चिन्यालीसौड़ में की जनसभा, माला राज्यलक्ष्मी शाह के लिए मांगे वोट

प्रियंका दिल्ली से हेलिकॉप्टर से 11.50 बजे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ग्राउंड, रामनगर (नैनीताल) पहुंच कर जनसभा को संबोधित करेंगी। इसी दिन अपराह्न तीन बजे डीएवी ग्राउंड रुड़की (हरिद्वार) में चुनावी जनसभा होगी। जोशी ने बताया कि प्रियंका गांधी की चुनावी जनसभा के लिए पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है।

कहा, इन चुनावी जनसभाओं में दोनों लोकसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ता शामिल होंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि पूरे जोश के साथ प्रियंका गांधी की चुनावी जनसभा को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में जुट जाएं।



Source link

Leave a Reply

Latest News

राम राज्य के लिए इंतजार नहीं बल्कि प्रयास करने होंगे

प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्‍वविद्यालय की अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक वक्ता राजयोगिनी बीके शिवानी ने कहा कि हम परिस्थितियों के...

विभिन्न मुद्दों पर कर्मचारियों ने की चर्चा

ऐप पर पढ़ेंमहासचिव नरेश जोलान ने बताया कि इसी सप्‍ताह जल शक्‍ति मंत्रालय में विभिन्न बिंदुओं पर वार्ता होगी। कर्मचारियों की लंबित समस्‍याओं...

राजकीय कन्या इंटर कॉलेज का परिणाम शत प्रतिशत

उत्तराखंड बोर्ड की हाई स्कूल परीक्षा में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज रुड़की का परिणाम शत प्रतिशत रहा है। इंटर मीडिएट परीक्षा में 98...

More Articles Like This