Heavy Firing Over Money Transaction Dispute – Roorkee News – Roorkee News:पैसों के लेनदेन के विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग
{“_id”:”65f5fc563fdf5b94630af856″,”slug”:”heavy-firing-over-money-transaction-dispute-roorkee-news-c-5-1-drn1030-372709-2024-03-17″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Roorkee News: पैसों के लेनदेन के विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
I
II
I
I
I
Iचार से पांच राउंड की गई फायरिंग, युवक ने घर के अंदर भागकर बचाई जान
I
Iदीवार में बने गोली के निशान, शुक्रवार रात की घटना, तीन पर दर्ज किया मुकदमा
I
I
I
I
I
I
I
Iसुसाड़ा गांव में लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि एक पक्ष ने दूसरे के घर पर पहुंचकर ताबड़फोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग से ही ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने गोली चलने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। वहीं, पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
I
Iझबरेड़ा थाना क्षेत्र के सुसाड़ा गांव निवासी शुभम ने पुलिस को बताया कि कुटुंब के लोगों के साथ उसका लेनदेन का मामला चल रहा है। शुक्रवार शाम को दूसरे पक्ष के कई लोग उसके घर आकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उक्त लोगों ने जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। किसी तरह उसने घर के अंदर छिपकर जान बचाई।
I
I
I
Iआरोप है कि उक्त लोगों ने घर चार से पांच राउंड गोली चलाई। गोली छत और दीवार में जाकर लगी। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी वरना बड़ी घटना हो सकती थी। उधर, गोली की आवाज सुनकर गांव में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। वहीं, पुलिस ने गोली चलाने वालों के घर पर दबिश दी लेकिन वह घर से फरार मिले। थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा ने बताया कि आकाश उर्फ घोलू, अंकुर व जगत सिंह निवासी गांव सुसाड़ा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही तीनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।I
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें