ग्राम कोटा मुरादनगर की ग्राम प्रधान को जिलाधिकारी हरिद्वार ने उनके पद से हटा दिया है। गांव के ही एक व्यक्ति ने ग्राम प्रधान पर नामांकन पत्र के साथ लगाए गए शैक्षिक प्रमाण पत्र फर्जी लगाए जाने की शिकायत की थी। शिकायत के बाद हुई जांच के उपरांत यह कारवाई अमल में लाई गई। जिलाधिकारी ने एक मई को इसे लेकर आदेश जारी किया।
जिलाधिकारी धिराज सिंह गबर्याल द्वारा जारी किये गए आदेश में बताया गया कि कोटा मुरादनगर निवासी मुजम्मिल पुत्र रहमत अली ने 17 अक्टूबर 2022 में दिए गए अपने शिकायती पत्र में आरोप लगाया था कि कोटा मुरादनगर की ग्राम प्रधान शाहजहां के अपने नामांकन पत्र के साथ लगाए गए शैक्षिक प्रमाण पत्र फर्जी हैं। शिकायत के बाद जिलाधिकारी द्वारा मामले की जांच करवाई गई तो शैक्षिक प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए। जिसके बाद ग्राम प्रधान शाहजहां को भी अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया गया। उनके द्वारा समय मांगा गया, लेकिन उसके बावजूद वह प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं कर पाई। जिसके बाद अब जिलाधिकारी ने एक मई को आदेश जारी कर कोटा मुरादनगर की ग्राम प्रधान को उनके पद से हटा दिया है। जिसको लेकर ग्राम कोटा मुराद नगर में अब सियासत गरमाई हुई है।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।