रुड़की आईआईटी में हिंदी दिवस पर राजभाषा प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लेत?
– फोटो : ROORKEE
ख़बर सुनें
ख़बर सुनें
आईआईटी रुड़की के परिसर में स्थित अनुश्रुति एकेडमी फॉर द डेफ में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा दो से दस तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया। कार्यवाहक प्रधानाचार्य शाजिया फरहत ने बताया कि प्रतियोगिता को दो वर्गों में बांटा गया था। प्रथम वर्ग में कक्षा छह से आठ तक के बच्चों ने भाग लिया। इस वर्ग का विषय लॉकडाउन और पर्यावरण रखा गया था। दूसरे वर्ग में कक्षा दो से दस तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस वर्ग का विषय डिजिटल युग में मैदानी खेल था। उन्होंने बताया कि दोनों ही वर्गों में छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान प्रथम वर्ग में कक्षा छह के यश कुमार ने पहला स्थान प्राप्त किया जबकि दूसरे वर्ग में कक्षा नौ की आयशा ने प्रथम और खुशी ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। कक्षा दस की इकरा खान ने पहला, इकरा मलिक ने दूसरा, प्रियंका व सरला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सहदेव, सना, श्रुति धीमान को सांत्वना पुरस्कार मिला। संवाद