Home Roorkee डाक कांवड़ : दो कांवड़ियों की मौत, 72 हुए घायल

डाक कांवड़ : दो कांवड़ियों की मौत, 72 हुए घायल

0
डाक कांवड़ : दो कांवड़ियों की मौत, 72 हुए घायल


डाक कांवड़ की भागमभाग में बाईपास और हाईवे पर हाे रहे हादसेसिविल अस्पताल में 32 का हुआ उपचार, अन्य का अलग जगह

संवाद न्यूज एजेंसी

रुड़की। डाक कांवड़ की भागमभाग और तेज रफ्तार वाहनों के चलते बाईपास और हाईवे पर कई हादसे हुए। इसमें दो कांवड़ियों की मौत हो गई। जबकि 72 कांवड़िये घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराकर उपचार कराया है। जबकि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शुक्रवार को बाईपास और हाईवे पर डाक कांवड़ियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। तेज रफ्तार वाहन और भागमभाग के दौरान अलग-अलग जगह कई हादसे हो गए। पुलिस के अनुसार, निकेत तिवारी (28) पुत्र एनके तिवारी निवासी मयूर विहार, फेस तीन, थाना अशोकनगर जिला गाजीपुर, दिल्ली अपने दोस्त करण गुप्ता (28) पुत्र संजीव निवासी 1217 जीडी कालोनी, मयूर विहार, फेस तीन, थाना अशोकनगर, दिल्ली बृहस्पतिवार की रात बाइक पर जल लेने हरिद्वार जा रहा था। जैसे ही उनकी बाइक रुड़की सिविल लाइंस क्षेत्र में दिल्ली रोड पर एक ढाबे के पास पहुंची तो सामने से आ रही एक कार ने टक्कर मार दी। कार की टक्कर से दोनों गंभीर घायल हो गए। घायलों को रड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने निकेत तिवारी को मृत घोषित कर दिया। जबकि करण का उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि दोनों के परिजनों को हादसे की सूचना दी। वहीं, शुक्रवार की दोपहर बाईपास पर कांवड़ लेकर वापस लौट रहे एक कांवड़िये को एक वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। एसएसआई अभिनव शर्मा ने बताया कि मृतक की पहचान नीकर निवासी नजफगढ़, दिल्ली के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों को सूचना देने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, कोर कॉलेज, नगला इमरती बाइपास, रुड़की लक्सर मार्ग पर हादसों में 71 लोग घायल हो गए हैं। जिनमें से 32 को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

——–

कांवड़िये का मिला शव

रुड़की। गंगनहर में डूबकर एक कांवड़िया लापता हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसकी तलाश की। एसएसआई अभिनव शर्मा ने बताया कि मृतक की पहचान शिवकांत ओझा निवासी सेक्टर चार बी वसुंधरा, जिला गाजियाबाद के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।



Source link

NO COMMENTS

Leave a ReplyCancel reply

Exit mobile version