पंच तत्व में विलीन हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता, बड़े बेटे मानवेंद्र सिंह बिष्ट ने दी मुखाग्नि, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी

Must Read

सीएम धामी काे पूरा भरोसा- उत्तराखंड लोकसभा चुनाव 2024 में BJP को पूर्ण बहुमत, हल्द्वानी रोड शो में बताई वजह

उत्तराखंड लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार का बुधवार को आखिरी दिन था। भाजपा के स्टार प्रचारक एवं मुख्यमंत्री...

राम मंदिर, यूसीसी और धारा 370, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले-कांग्रेस दे हिसाब

शाह ने कहा कि कांग्रेस नेता अपने कार्यकाल का हिसाब नहीं देते हैं, लेकिन वो पक्के बनिया हैं,...

ऋषिकेश । यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता स्व. आनंद सिंह बिष्ट के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार आज ऋषिकेश के लक्ष्मणझूला के पास फूलचट्टी में गंगा तट पर किया गया। योगी आदित्यनाथ इस दौरान मौजूद नहीं रहे। बड़े बेटे मानवेंद्र सिंह बिष्ट ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी। फूलचट्टी स्थित गंगा घाट पर आज सुबह नौ बजकर 10 मिनट पर स्व. आनंद सिंह बिष्ट का पार्थिव शरीर लाया गया। यहां मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, मदन कौशिक, धन सिंह रावत, संगठन मंत्री अजेय, उत्तर प्रदेश के एडिशनल रेजिडेंट कमिश्नर सौम्य श्रीवास्तव, योगी आदित्यनाथ के ओएसडी राज भूषण सिंह रावत, स्वामी रामदेव, स्वामी चिदानंद ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय आनंद सिंह बिष्ट जैसे समाजसेवी की कमी प्रदेश को हमेशा खलेगी, इनके द्वारा समाज के प्रति किए गए कार्यों को सदैव याद रखा जाएगा। परमपिता परमेश्वर शोकाकुल परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति दे।

Leave a Reply

Latest News

सीएम धामी काे पूरा भरोसा- उत्तराखंड लोकसभा चुनाव 2024 में BJP को पूर्ण बहुमत, हल्द्वानी रोड शो में बताई वजह

उत्तराखंड लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार का बुधवार को आखिरी दिन था। भाजपा के स्टार प्रचारक एवं मुख्यमंत्री...

राम मंदिर, यूसीसी और धारा 370, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले-कांग्रेस दे हिसाब

शाह ने कहा कि कांग्रेस नेता अपने कार्यकाल का हिसाब नहीं देते हैं, लेकिन वो पक्के बनिया हैं, इसलिए भाजपा और कांग्रेस के...

चारधाम यात्रा: पहले दिन रिकॉर्ड 2 लाख रजिस्ट्रेशन, केदारनाथ धाम में सबसे ज्यादा होंगे दर्शन

Char Dham Yatra Registration 2024: चार धाम यात्रा पंजीकरण शुरू होते ही रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है। तीर्थ यात्रियों की इतनी...

More Articles Like This