Home The National रामलाल 13 साल बाद महासचिव पद से हटाए गए, वी सतीश उनकी...

रामलाल 13 साल बाद महासचिव पद से हटाए गए, वी सतीश उनकी जगह लेंगे,रामलाल 2006 में संजय जोशी की जगह राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बनाए गए थे, राष्ट्रीय महासचिव की भूमिका भाजपा और संघ में ब्रिज की तरह मानी जाती है

0
Ramlal was removed from the post

नई दिल्ली ।    भाजपा ने शनिवार को राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) रामलाल को पद से हटा दिया। अब वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) में अखिल भारतीय सहसंपर्क प्रमुख की भूमिका निभाएंगे। रामलाल 2006 में संजय जोशी की जगह राष्ट्रीय महासचिव बनाए गए थे। माना जा रहा है कि रामलाल की जगह अब उनकी जिम्मेदारीवी सतीश को सौंपी जा सकतीहै। रामलाल मथुरा के रहने वाले हैं। वे पश्चिमी उत्तरप्रदेश में संघ प्रचारक रहे चुके हैं। राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) रहते हुए भाजपा के प्रमुख रणनीतिकार थे। उन्हें भाजपा की हर बड़ी बैठक में देखा जाता था। संगठन मंत्री की भूमिका भाजपा और संघ में ब्रिज की तरह मानी जाती है। संघ से होती है संगठन महासचिव की नियुक्ति भाजपा अपने राष्ट्रीय और राज्यों में संगठन महासचिवकी नियुक्तिसंघ से करती है। यही लोग संघ और भाजपा संगठन के बीच समन्वय का काम देखते हैं। पार्टी अध्यक्ष के बाद संगठन महासचिव का पद सबसे महत्वपूर्ण होता है।

NO COMMENTS

Leave a ReplyCancel reply

Exit mobile version