Roorkee News: वेतन काटने पर जताया रोष, सौंपा ज्ञापन

Must Read

क्षत्रिय विकास महासभा उत्तराखंड ने किया पौधरोपण

रुड़की। पृथ्वीराज चौहान क्षत्रिय विकास महासभा उत्तराखंड ने नहर किनारे पौधरोपण किया। महासभा के अध्यक्ष यशवंत सिंह चौहान...


एक स्थानीय फैक्टरी की ओर से बाढ़ के दौरान मजदूरों के काटे गए वेतन को तत्काल वापस किए जाने की मांग की गई। इसे लेकर निर्बल निर्धन विधि सहायता समिति ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया है।

पिछले दिनों बाढ़ के दौरान एक फैक्टरी ने काम करने वाले कर्मचारियों का तीन दिन का वेतन काट लिया था। वेतन काटने पर कर्मचारियों में रोष पनप गया था। इसकी जानकारी निर्बल निर्धन विधिक सहायता समिति के अध्यक्ष राजेश रस्तोगी को लगी तो उन्होंने भी रोष जताया। साथ ही मंगलवार को पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। बताया कि फैक्टरी की ओर तीन दिन का वेतन काटकर कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी से तीन दिन का वेतन दिलाए जाने की मांग की। साथ ही कहा कि इस संबंध में उत्तराखंड राज्य मानवाधिकार आयोग में जनहित याचिका दायर की जाएगी। इस दौरान पर कैलाश चंद, अमित नौटियाल, मनोहर भट्ट, मंजू रानी, अनीस अहमद, अशोक पाठक, मोनू शर्मा, मोहन सैनी व नीरज आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Latest News

क्षत्रिय विकास महासभा उत्तराखंड ने किया पौधरोपण

रुड़की। पृथ्वीराज चौहान क्षत्रिय विकास महासभा उत्तराखंड ने नहर किनारे पौधरोपण किया। महासभा के अध्यक्ष यशवंत सिंह चौहान...

गाडा अंजुमन चुनाव बहिष्कार करेगी

भगवानपुर, संवाददाता। कस्बे में रविवार को ऑल इंडिया गाडा अंजुमन के बैनर तले आयोजित महापंचायत में छह सितम्बर को सहारनपुर में होने वाले...

More Articles Like This