Roorkee News: रसायन शास्त्र का पेपर गलत आया, परीक्षा स्थगित

Must Read

क्षत्रिय विकास महासभा उत्तराखंड ने किया पौधरोपण

रुड़की। पृथ्वीराज चौहान क्षत्रिय विकास महासभा उत्तराखंड ने नहर किनारे पौधरोपण किया। महासभा के अध्यक्ष यशवंत सिंह चौहान...


रायसी के हर्ष डिग्री कॉलेज में एमएससी के चौथे सेमेस्टर की परीक्षा का रसायन शास्त्र का पेपर गलत आ गया। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन के आदेश पर प्रश्नपत्र को स्थगित कर दिया गया।

लक्सर विकासखंड में रायसी हर्ष डिग्री कॉलेज स्थित है जो श्री देव सुमन विश्वविद्यालय से जुड़ा हुआ है। इन दिनों विश्वविद्यालय की परीक्षाएं संचालित हो रही हैं। बुधवार को रईसी कॉलेज में बच्चों के रसायन विज्ञान फोर्थ सेमेस्टर का पेपर होना था। इसके लिए कॉलेज के सभी 14 छात्र-छात्राएं अपने पेपर शुरू होने से पहले कॉलेज में पहुंच गए। पेपर का समय शाम तीन बजे निर्धारित किया गया था। इसके लिए बच्चे परीक्षा कक्ष में बैठ गए।

कॉलेज प्रशासन द्वारा बच्चों को उत्तर पुस्तिकाएं दी गईं जिन्हें बच्चों ने भरना शुरू कर दिया लेकिन इसके बाद तीन बजते ही बच्चों को प्रश्नपत्र दे दिए गए। बच्चों ने कक्ष निरीक्षक को जानकारी दी कि उनको जो प्रश्नपत्र दिए गए हैं वह चौथे सेमेस्टर के नहीं हैं। उन्हें जो प्रश्नपत्र दिए गए हैं वह तीसरे सेमेस्टर के हैं। इसके बाद कॉलेज प्रशासन द्वारा कॉलेज में रसायन शास्त्र के प्राध्यापक को इसकी जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि बच्चों को जो प्रश्नपत्र दिया गया है वह तीसरे ही सेमेस्टर का है। इसके बाद बच्चे एक घंटे से अधिक परीक्षा कक्ष में ही बैठे रहे।

काॅलेज प्रशासन ने इस बाबत विश्वविद्यालय प्रशासन को जानकारी दी। उसके बाद उन्होंने बताया कि जो पेपर भेजा गया है वह तीसरे सेमेस्टर का ही है। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन के कहने पर कॉलेज प्रशासन द्वारा बच्चों से उनके पेपर में उत्तर-पुस्तिकाएं लेकर उन्हें सील किया गया। प्राचार्य डॉ. राजेश पालीवाल द्वारा कॉलेज में बुधवार को प्रश्नपत्र स्थगित होने की बाबत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि गलती से चौथे सेमेस्टर के लिफाफे में तीसरे सेमेस्टर का प्रश्नपत्र विश्वविद्यालय से ही आया था। इसके बाद विश्वविद्यालय के निर्देश पर ही प्रश्नपत्र को स्थगित किया गया है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा ही पेपर के लिए दूसरी तारीख निर्धारित की जाएगी। जिसके बाद बच्चों का पेपर कराया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Latest News

क्षत्रिय विकास महासभा उत्तराखंड ने किया पौधरोपण

रुड़की। पृथ्वीराज चौहान क्षत्रिय विकास महासभा उत्तराखंड ने नहर किनारे पौधरोपण किया। महासभा के अध्यक्ष यशवंत सिंह चौहान...

गाडा अंजुमन चुनाव बहिष्कार करेगी

भगवानपुर, संवाददाता। कस्बे में रविवार को ऑल इंडिया गाडा अंजुमन के बैनर तले आयोजित महापंचायत में छह सितम्बर को सहारनपुर में होने वाले...

More Articles Like This