रुड़की में बाढ़: बाणगंगा ने तोड़ा तटबंध, तेज बहाव में फंसे 57 लोगों को बचाया, 12 हजार बीघा कृषि भूमि जलमग्न, तस्वीरें…

Must Read

लोकसभा चुनाव में मतदान के बाद भी पाबंदी, आचार संहिता की वजह इन पर रोक; यह मिली राहत 

निजी आयोजन पर बंदिश नहीं है। देशभर में 16 मार्च से आचार संहिता लागू है। उत्तराखंड में प्रथम चरण...

24 घंटे के अंदर उत्तराखंड में 52 जगह जंगल धधके, जंगलों की आग से बढ़ी परेशानी

ग्यारह लाख 30 हजार से ज्यादा मूल्य की वन संपदा को नुकसान हो चुका है। उधर, देहरादून में...


न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खानपुर (रुड़की) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 20 Jun 2021 11:56 PM IST

पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में हो रही झमाझम बारिश के चलते गंगा के बाद सहायक नदियां भी उफान पर आ गई हैं। रविवार को रुड़की में बाणगंगा के तेज बहाव ने जहां शेरपुर बेला के पास तटबंध को ध्वस्त कर दिया तो वहीं खेती करने गए 57 किसान बाढ़ में फंस गए। इनमें 39 पुरुष, 11 महिलाएं और सात बच्चे शामिल थे।

कई घंटों की मशक्कत के बाद एसडीआरएफ की टीम ने सभी को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं, तटबंध ध्वस्त होने से बाढ़ का पानी खानपुर क्षेत्र की कृषि भूमि पर फैलना शुरू हो गया है। करीब 12 हजार बीघा फसल जलमग्न हो गई। बाढ़ के कारण उत्तराखंड के कलसिया, उत्तर प्रदेश के रामसहायवाला, हिम्मतपुर बेला गांव के लक्सर और बिजनौर तहसील मुख्यालय के साथ ही खानपुर ब्लॉक मुख्यालय से संपर्क कट गया है।

आफत की बारिश: पिथौरागढ़ का देश-दुनिया से संपर्क कटा, दर्जनों पुल बहे, सड़कें बंद होने से फंसे लोग, तस्वीरें…

एसडीएम लक्सर शैलेंद्र सिंह नेगी का कहना है कि गंगा और बाणगंगा नदी के बीच फंसों 57 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। दोपहर बाद गंगा का जलस्तर भी चेतावनी निशान ने नीचे आ गया था। फिर भी सभी बाढ़ चौकियों को 24 घंटे अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। नदियों के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। 



Source link

Leave a Reply

Latest News

लोकसभा चुनाव में मतदान के बाद भी पाबंदी, आचार संहिता की वजह इन पर रोक; यह मिली राहत 

निजी आयोजन पर बंदिश नहीं है। देशभर में 16 मार्च से आचार संहिता लागू है। उत्तराखंड में प्रथम चरण...

24 घंटे के अंदर उत्तराखंड में 52 जगह जंगल धधके, जंगलों की आग से बढ़ी परेशानी

ग्यारह लाख 30 हजार से ज्यादा मूल्य की वन संपदा को नुकसान हो चुका है। उधर, देहरादून में सोमवार को एसडीओ उदय गौड़...

सरेराह युवती को छेड़ने पर हुई मारपीट

झबरेड़ा। कस्बे क्षेत्र स्थित बस अड्डे के पास एक युवक ने युवती के साथ छेड़छाड़ करने लगा। युवती ने जब इसका विरोध किया...

More Articles Like This