रुड़की में धूमधाम से मनाया हरियाली तीज

Must Read


हरियाली तीज का पर्व रुड़की में धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने व्रत रखकर शिव-पार्वती की पूजा कर आशीर्वाद लिया। तीज पर अलग-अलग जगह कार्यक्रम हुए।

धार्मिक मान्यता के अनुसार श्रावण शुक्ल तृतीया के दिन हरियाली तीज पर्व मानाया जाता है। मान्यता के अनुसार महिलाओं ने अखंड सौभाग्य के लिए व्रत रखा और भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की। अलग-अलग मुहूर्त पर पूजा की गई। वहीं, देहरादून रोड स्थित एक होटल में उत्तरांचल पंजाबी महासभा की ओर से तीज महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सर्व समाज की महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान महिलाओं ने तीज के गीत गाकर नृत्य किया। इस दौरान महिलाओं ने तंबोला, लेमन रेस आदि प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। उत्तरांचल पंजाबी महासभा महिला विंग की महानगर अध्यक्ष नीतू शर्मा के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में पहुंची मुख्य मुख्य अतिथि नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने सभी महिलाओं को तीज के पर्व की शुभकामनाएं दी। कहा कि हम सब को पर्व को मिलजुलकर मनाना चाहिए। इस दौरान कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाली महिलाओं को मुख्य अतिथि की ओर से पुरस्कृत किया गया। महासभा महिला विंग की महानगर अध्यक्ष नीतू शर्मा ने कहा कि हम सभी को हरियाली तीज पर्व मिलजुलकर, आपसी भाईचारे के साथ मनाना चाहिए। पंजाबी समाज की ओर से सर्व समाज की महिलाओं को एकत्र करके एक साथ पर्व को मनाया गया है। इस अवसर पर उत्तरांचल पंजाबी महासभा प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव ग्रोवर, हरीश शर्मा ,करमजीत खोकर, अमरप्रीत खोकर, मीनू, मन्नू अरोड़ा, भावना अरोड़ा, सोनिया गुलाटी, बिंदु, तनुजा, डिंपी, ज्योति, प्रतिभा, ममता, आशा, नीता, मंजू भारती, स्वाति चौधरी, पूनम, अनीता शर्मा, दर्शना शर्मा ,नेहा सैनी ,अंजलि, गजल, नीलू, पूनम गोयल , उर्मिला शर्मा, सीमा शर्मा, डॉ. शिल्पी आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Latest News

नेताओं-अफसरों की मेहनत भी हुई फेल, उत्तराखंड लोकसभा चुनाव में कम वोटिंग प्रतिशत की क्या वजह?

नतीजा यह है कि जहां राज्य के मतदान प्रतिशत को 75 के आंकड़े पर लाने के दावे किए...

देश का भविष्य युवाओं पर टिका है: डॉ. गर्ग

रुड़की, संवाददाता। श्री सनातन धर्म प्रकाश चंद्र कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में करियर गाइडेंस एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा रोजगार परक शिक्षा को बढ़ावा... Source link...

सीएम धामी काे पूरा भरोसा- उत्तराखंड लोकसभा चुनाव 2024 में BJP को पूर्ण बहुमत, हल्द्वानी रोड शो में बताई वजह

उत्तराखंड लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार का बुधवार को आखिरी दिन था। भाजपा के स्टार प्रचारक एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार...

More Articles Like This