किसान आंदोलन: संसद घेराव के लिए उत्तराखंड के सैकड़ों किसानों ने किया दिल्ली कूच, तस्वीरें

Must Read


न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 22 Jul 2021 12:44 PM IST

कृषि कानूनों के विरोध में संसद घेराव के लिए रुड़की और हरिद्वार के स्थानीय किसानों ने गाड़ियों के काफिले के साथ दिल्ली कूच किया। इससे पहले किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ हुंकार भरते हुए कहा कि तीनों कृषि कानूनों की वापसी तक वे भी घर वापसी नहीं करेंगे। सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है, जिसका खामियाजा आने वाले समय में भुगतना पड़ेगा। कृषि कानूनों की वापसी के लिए दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन में शामिल होकर जिलेभर के किसान भी समय-समय पर अपना समर्थन देते हैं। स्थानीय किसान धरने में पहुंचकर सरकार के खिलाफ बिगुल फूंक रहे हैं। 22 जुलाई को किसान संयुक्त मोर्चा ने शीतकालीन सत्र के दौरान संसद के घेराव का एलान किया है। इसके लिए कई प्रदेशों से किसान दिल्ली पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार सुबह नारसन क्षेत्र से सैकड़ों किसानों ने गाड़ियों के काफिले से दिल्ली की ओर कूच किया। किसानों ने अपनी गाड़ियों पर बाकायदा तिरंगा लगाया हुआ था। दिल्ली कूच करने से पूर्व भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के गढ़वाल मंडल महामंत्री अरविंद राठी ने कहा कि दिल्ली में चल रहे धरने में जिले से हजारों किसान पहले ही जा चुके हैं। जिले के किसान कंधे से कंधा मिलाकर किसान हितों की लड़ाई लड़ रहे हैं। केंद्र सरकार की ओर से जब तक कृषि कानूनों को वापस नहीं लिया जाएगा, किसान भी घर वापसी नहीं करेंगे।



Source link

Leave a Reply

Latest News

नेताओं-अफसरों की मेहनत भी हुई फेल, उत्तराखंड लोकसभा चुनाव में कम वोटिंग प्रतिशत की क्या वजह?

नतीजा यह है कि जहां राज्य के मतदान प्रतिशत को 75 के आंकड़े पर लाने के दावे किए...

देश का भविष्य युवाओं पर टिका है: डॉ. गर्ग

रुड़की, संवाददाता। श्री सनातन धर्म प्रकाश चंद्र कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में करियर गाइडेंस एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा रोजगार परक शिक्षा को बढ़ावा... Source link...

सीएम धामी काे पूरा भरोसा- उत्तराखंड लोकसभा चुनाव 2024 में BJP को पूर्ण बहुमत, हल्द्वानी रोड शो में बताई वजह

उत्तराखंड लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार का बुधवार को आखिरी दिन था। भाजपा के स्टार प्रचारक एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार...

More Articles Like This