Home Roorkee गलत नीतियों के कारण कांग्रेस जनता का खो चुकी है विश्वास: बंशीधर...

गलत नीतियों के कारण कांग्रेस जनता का खो चुकी है विश्वास: बंशीधर भगत

0

ख़बर सुनें

ख़बर सुनें

लक्सर/खानपुर। शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत ने कहा कि भाजपा ने कोरोनाकाल में गरीबों को मिलने वाली सरकारी राशन की मात्रा बढ़ाई है, जिससे आम लोगों को राहत मिली है। कहा कि गलत नीतियों के चलते कांग्रेस पूरे देश में जनता का विश्वास खो चुकी है।
शुक्रवार को शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत नगर पालिका अध्यक्ष अंबरीष गर्ग और पत्रकार अंकित कुमार गर्ग के पिता महेंद्र गर्ग के निधन के बाद शोक संवेदना व्यक्त करने उनके आवास पर पहुंचे। इस दौरान विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने भी उनके आवास पर पहुंचकर शोक व्यक्त किया। पत्रकारों से बातचीत में बंशीधर भगत ने कहा कि भाजपा ने आम आदमी की समस्या को देेेखते हुए कोरोना काल में लोगों को मिलने वाले सरकारी राशन की मात्रा बढ़वाई है, जिससे जनता को लाभ मिला है। वहीं, पेगासस के सवाल पर कहा कि कांग्रेस ने आपातकाल लगाकर हजारों बेगुनाह लोगों को जेल में डाल दिया था और आज कांग्रेस पेगासस का मुद्दा बनाकर लोगों की व्यक्तिगत स्वतंत्रता का राग अलाप रही है। कहा कि देश की आम जनता कांग्रेस की नीतियां समझती है, इसलिए उनकी बात को कोई गंभीरता से नहीं ले रहा। राज्य में कांग्रेस चुनाव समिति की कमान हरीश रावत के हाथ में आने के बाद चुनौती बढ़ने के सवाल पर शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत ने कहा कि हरीश रावत भाजपा के लिए कोई चुनौती नही हैं। पिछली बार उन्होंने हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर से चुनाव लड़ा था और दोनों ही जगह भाजपा से हार गए थे। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में अगली बार भी भाजपा ही सरकार बनाएगी। इस दौरान विकास तिवारी, सचिन चौधरी, सुंदर और प्रमोद शर्मा आदि मौजूद रहे।

Source link

NO COMMENTS

Leave a ReplyCancel reply

Exit mobile version