पति और देवर समेत छह पर दहेज हत्या का केस

Must Read

Roorkee News: इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए रुड़की में खुले दो चार्जिंग स्टेशन

इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए रुड़की में खुले दो चार्जिंग स्टेशन Source link

झबरेड़ा की समस्याओं के जल्द समाधान की मांग

कस्बे की समस्याओं के समाधान के लिए शुक्रवार को एक जनप्रतिनिधि मंडल ने नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी के...

राम राज्य के लिए इंतजार नहीं बल्कि प्रयास करने होंगे

प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्‍वविद्यालय की अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक वक्ता राजयोगिनी बीके शिवानी ने कहा कि हम परिस्थितियों के...

ख़बर सुनें

ख़बर सुनें

गर्भवती महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर पति सास, ससुर, देवर सहित छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या और मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
शुक्रवार को थाना क्षेत्र के कोटा मुरादनगर गांव में दीपा (26) की हत्या कर दी गई थी। वह पांच महीने की गर्भवती थी। यही नहीं, उसके दो साल के बच्चे को भी पीटा गया था। सीओ और एसओ ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी थी। शनिवार को मृतका के भाई दौलतपुर निवासी मोनू कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि बहन की शादी वर्ष 2017 में कोटा मुरादनगर निवासी विपिन के साथ हुई थी। परिजनों ने हैसियत के हिसाब से दान-दहेज दिया था। कुछ समय बाद ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग करने लगे और मना करने पर उसके साथ मारपीट करने लगे थे। पहले भी कई बार बहन के साथ मारपीट की गई और उसे घर से बाहर निकाल दिया था। आरोप है कि शुक्रवार को देवर ने दीपा को घर में अकेली पाकर उसकी हत्या कर दी और उसके दो वर्ष के बेटे अक्षित को भी पीटकर घायल कर दिया था। उसका एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। एसओ धर्मेंद्र राठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति विपिन, सास चंद्रकला, ससुर मदन पाल, देवर रोबिन उर्फ चंद्र, गोविंद और ननद सोनम के खिलाफ दहेज हत्या, मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दूसरी ओर विधायक हाजी फुरकान अहमद ने रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचकर मृतका के शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से कराए जाने के लिए कहा। साथ ही परिजनों को सांत्वना दी।

Source link

Leave a Reply

Latest News

Roorkee News: इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए रुड़की में खुले दो चार्जिंग स्टेशन

इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए रुड़की में खुले दो चार्जिंग स्टेशन Source link

झबरेड़ा की समस्याओं के जल्द समाधान की मांग

कस्बे की समस्याओं के समाधान के लिए शुक्रवार को एक जनप्रतिनिधि मंडल ने नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी के साथ बैठक कर समस्याओं के...

राम राज्य के लिए इंतजार नहीं बल्कि प्रयास करने होंगे

प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्‍वविद्यालय की अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक वक्ता राजयोगिनी बीके शिवानी ने कहा कि हम परिस्थितियों के गुलाम हो गए... Source link

More Articles Like This